उन्नाव में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चन्देल गुट) द्वारा शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर 10 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। यह कार्यक्रम प्रदेशीय कार्यसमिति के निर्णय के क्रम में आयोजित किया गया। ज्ञापन संगठन के संरक्षक व शिक्षक विधायक माननीय राज बहादुर सिंह चन्देल के नेतृत्व में, प्रदेशीय मंत्री रमाशंकर मिश्रा (मुन्ना) एवं मंडलीय संयोजक वीरेन्द्र विक्रम सिंह की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष हरिहर प्रसाद दीक्षित और जिला मंत्री राम शंकर द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक सुनील दत्त को सौंपा गया। ज्ञापन में शिक्षकों एवं कर्मचारियों से जुड़ी लंबित समस्याओं के शीघ्र एवं समयबद्ध समाधान की मांग उठाई गई। इस दौरान शिक्षक विधायक राज बहादुर सिंह चन्देल ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं, इसलिए उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान आवश्यक है, जिससे वे पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें। जिला विद्यालय निरीक्षक सुनील दत्त ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि ज्ञापन में शामिल सभी मांगों का नियमानुसार और समयबद्ध निस्तारण किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में जिला मंत्री राम शंकर ने उपस्थित पदाधिकारियों और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संगठन के कई पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे। Post navigation उन्नाव: मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 20.33 लाख मतदाता शामिल—डीएम ने दी जानकारी