जनपद उन्नाव के थाना फतेहपुर चौरासी पुलिस ने अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिल भी बरामद की हैं।

12 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त शिवांसू (निवासी बकोठी, थाना अरौल, कानपुर नगर) और हिमांशु तिवारी (निवासी रूपपुर चंदेला, थाना फतेहपुर चौरासी, उन्नाव) को अवस्थीखेड़ा तिराहे के पास दबौली रोड से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो मामलों में दर्ज मुकदमों से संबंधित हीरो HF डीलक्स और स्प्लेंडर बाइक के साथ-साथ कानपुर नगर से चोरी की गई एक अन्य हीरो स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल भी बरामद की गई।

पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *