जनपद उन्नाव के थाना अजगैन पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह सफलता हासिल हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना अजगैन में दर्ज मुकदमा संख्या 150/2026 में अभियुक्त सूरज लोध (निवासी बक्तूखेड़ा, थाना अजगैन) के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान साक्ष्य मिलने पर मामले में धारा 64 बीएनएस, 3/4 पॉक्सो एक्ट तथा SC/ST एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गईं। पुलिस ने 12 अप्रैल 2026 को कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को जन्सार मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। Post navigation उन्नाव: तीन चोरी की बाइक के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार