जनपद उन्नाव के थाना माखी क्षेत्र में फायरिंग कर युवक को घायल करने वाले तीन अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, कारतूस का खोखा और एक कार बरामद की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) और क्षेत्राधिकारी सफीपुर के पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना माखी पुलिस को यह सफलता मिली। घटना का विवरण दिनांक 13 अप्रैल 2026 को थाना माखी क्षेत्र के ग्राम कुटरा निवासी मनोज शुक्ला को अभियुक्तों द्वारा जान से मारने की नीयत से तमंचे से गोली मारकर घायल कर दिया गया था। इस संबंध में घायल के भतीजे पंकज द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना माखी में मुकदमा संख्या 118/26 धारा 3(5)/109/352/351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी और बरामदगी पुलिस ने 14 अप्रैल 2026 को कार्रवाई करते हुए आरोपी सौरभ सिंह (33 वर्ष), दीपक सिंह (31 वर्ष) और अमन सिंह उर्फ आदित्य प्रताप सिंह (23 वर्ष) निवासी ग्राम कुटरा को माखी-पुरानिस्फ पंसारी रोड स्थित नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 तमंचे (315 बोर), 01 कारतूस का खोखा (315 बोर) तथा एक क्रेटा कार (नंबर UP 35 BM 3992) बरामद की गई। कानूनी कार्रवाई गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25/27 की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। Post navigation गांधी तिराहे का बदला रूप, जिलाधिकारी ने विकास कार्यों का लिया जायजा पुलिस लाइन में मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, SSP ने किया माल्यार्पण