आज दिनांक 14 अप्रैल 2026 को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर जनपद उन्नाव की रिजर्व पुलिस लाइन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जयप्रकाश सिंह ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला और उनके बताए सिद्धांतों पर चलने के लिए सभी पुलिसकर्मियों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के आदर्श आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री अखिलेश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री प्रेमचंद, क्षेत्राधिकारी लाइन श्रीमती विनी सिंह सहित समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और सभी ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *