Oplus_16908288

उन्नाव जनपद के ब्लॉक बिछिया अंतर्गत ग्राम सभा पवई में भीषण आग लगने से किसानों की खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते कई बीघा फसल पूरी तरह नष्ट हो गई।

आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। घटना के बाद मौके पर सैकड़ों किसान खुद ही आग बुझाने में जुट गए, लेकिन आधे घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई।

स्थानीय किसानों के अनुसार, वे पहले ही होली के खर्च, छुट्टा जानवरों की समस्या और आर्थिक तंगी से परेशान थे। ऐसे में आग की इस घटना ने उनकी कमर तोड़ दी है। अपनी मेहनत की पूरी फसल को जलते हुए देखकर किसानों का दर्द साफ झलक रहा है।

प्रशासन से किसानों ने जल्द से जल्द राहत और मुआवजे की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *