मुजफ्फरनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक दरोगा द्वारा कथित रूप से शराब पीने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दरोगा चौबे सिंह ड्यूटी के दौरान ही नशे की हालत में ज़मीन पर गिर पड़े। घटना के दौरान दरोगा और सिपाही के बीच हुई बातचीत— “मैं कहाँ खड़ा हूँ?” “आप खड़े नहीं, पड़े हैं”— सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ड्यूटी के दौरान इस तरह की लापरवाही और अनुशासनहीनता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। Post navigation उन्नाव: पवई गांव में भीषण आग, कई बीघा गेहूं की फसल जलकर राख