उन्नाव- जनपद में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बुधवार, 15 अप्रैल 2026 को सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री दीपक यादव के नेतृत्व में थाना दही क्षेत्र में पैदल गश्त की गई।

इस दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना दही सहित पुलिस बल ने मुख्य बाजार और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भ्रमण किया। गश्त के दौरान आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया, वहीं संबंधित व्यक्तियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *