उन्नाव की रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने रिक्रूट ट्रेनिंग आरटीसी-2025 के सफल आयोजन एवं विभिन्न मामलों के सफल अनावरण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह तथा क्षेत्राधिकारी लाइन विनी सिंह को उनके सराहनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इसके अलावा थाना दही में पंजीकृत मुकदमा संख्या 46/2026 धारा 140(1)/123 बीएनएस के सफल खुलासे एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। सम्मानित पुलिसकर्मियों में थाना दही के प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेन्द्र सिंह, स्वाट टीम प्रभारी जय प्रकाश यादव सहित स्वाट एवं सर्विलांस टीम के कई पुलिसकर्मी शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी लगन, निष्ठा और टीम भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। Post navigation उन्नाव पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, दोनों के पैर में लगी गोली