नमाज की व्यवस्थाओं का लिया जायजा शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के दिए निर्देश आगामी ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से सफीपुर में प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। आज दिनांक 25 मई 2026 को उपजिलाधिकारी शिवेन्द्र वर्मा एवं सहायक पुलिस अधीक्षक संचित शर्मा ने थाना सफीपुर थाना पुलिस बल के साथ कस्बा क्षेत्र में पैदल गश्त किया। इस दौरान अधिकारियों ने नमाज को लेकर की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। Post navigation 6 महीने के लिए ग्राम पंचायतों में लागू हुई नई व्यवस्था उत्तर प्रदेश में सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत अन्य गंभीर घायल