हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर किया दान-पुण्य

श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहा पुलिस प्रशासन

उन्नाव के शुक्लागंज स्थित मिश्रा घाट, आनंद घाट और शिवबाबा घाट पर ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ब्रह्ममुहूर्त से ही हजारों श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए घाटों पर पहुंचने लगे।

श्रद्धालुओं ने “हर-हर गंगे” के जयघोष के साथ गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और स्नान के उपरांत दान-पुण्य एवं धार्मिक अनुष्ठान किए।

भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा। घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। पुलिस कर्मी लगातार घाटों और आसपास के क्षेत्रों में निगरानी करते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *