प्रशस्ति पत्र और उपहार भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई

उन्नाव पुलिस लाइन सभागार में शनिवार को अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए पांच पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी एवं क्षेत्राधिकारी लाइन ने सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति उपहार भेंट कर उनके उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना की तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

अधिकारियों ने कहा कि पुलिस विभाग में उनकी सेवाएं सदैव स्मरणीय रहेंगी और उनके अनुभव नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *