परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी परीक्षा कराने के दिए निर्देश

उन्नाव में आयोजित बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2026 के दौरान प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। परीक्षा की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी घनश्याम मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह तथा अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सुशील कुमार ने संयुक्त रूप से परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज एवं अटल बिहारी इंटर कॉलेज में चल रही परीक्षा का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, कक्ष निरीक्षण, सीसीटीवी निगरानी और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी और सकुशल ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी और एसएसपी ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *