बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गईं गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में किया गया पेश अजगैन थाना पुलिस ने नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, 21 मई 2026 को पीड़िता की मां ने थाना अजगैन में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी नाबालिग पुत्री को एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत के आधार पर थाना अजगैन में मुकदमा संख्या 214/2026 धारा 87 एवं 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने किशोरी को सकुशल बरामद कर उसके बयान दर्ज किए। बयान और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 64 बीएनएस तथा 5J(II)/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई। मामले में वांछित अभियुक्त विपिन कश्यप पुत्र बच्चूलाल निवासी मोहल्ला पछियाँव, कस्बा नवाबगंज, थाना अजगैन, जनपद उन्नाव को 31 मई 2026 को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय, उन्नाव के समक्ष पेश किया, जहां से आगे की कार्रवाई की जा रही है। Post navigation उन्नाव में बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण