उन्नाव- जिलाधिकारी घनश्याम मीणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में “पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना” के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अधिकाधिक लाभार्थियों तक योजना का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और वेंडरों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग, संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं अधिकृत वेंडरों को निर्देशित किया कि योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों का अधिक से अधिक पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाकर लोगों को योजना के लाभों की जानकारी दी जाए। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की “पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना” के तहत पात्र घरेलू उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित करने पर अनुदान दिया जा रहा है, जिससे उपभोक्ताओं के बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी आएगी। जिलाधिकारी ने आवेदन प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और जनसुलभ बनाने पर जोर देते हुए लाभार्थियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में अनुपस्थित बैंक प्रबंधकों के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने उनका स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों से आवश्यक अभिलेखों की प्रक्रिया को सरल बनाया जाए और सभी ग्रामीणों से यथासंभव एक ही प्रकार का अभिलेख लिया जाए, ताकि उन्हें दस्तावेज उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। जिलाधिकारी ने Punjab National Bank द्वारा पत्रावलियों के निस्तारण में लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए बैंक के विरुद्ध पत्राचार करने के निर्देश दिए। वहीं अधीक्षण अभियंता विद्युत को स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायतों एवं समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी कृति राज, अधिशासी अभियंता विद्युत, परियोजना अधिकारी नेडा, लीड बैंक मैनेजर, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं अधिकृत फर्मों के वेंडर उपस्थित रहे। Post navigation सरकारी धन गबन मामले में बड़ी कार्रवाई, डीएम ने बैठक से ही बीएमएम को भिजवाया जेल गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, बांगरमऊ पुलिस को मिली सफलता