उन्नाव- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बांगरमऊ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

पुलिस के अनुसार, थाना बांगरमऊ में दिनांक 30 मई 2026 को मु0अ0सं0 156/2026 के तहत धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 1986 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। उक्त मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त साहिल उर्फ मोहम्मद रहमान उर्फ राहुल उर्फ छोटू इस्मैकिया को पुलिस ने 31 मई 2026 को कल्याणी तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त निवासी कांशीराम कॉलोनी, थाना कोतवाली सदर, जनपद उन्नाव बताया गया है। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है और कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *