बड़े चौराहा और छोटा चौराहा के बीच वारदात से मचा हड़कंप

सूचना पर मौके पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस

उन्नाव शहर में बीती रात बदमाशों ने एक व्यापारी को निशाना बनाते हुए लूट की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, बड़े चौराहा और छोटा चौराहा के बीच स्थित गुप्ता इलेक्ट्रिक के दुकानदार की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर बदमाश माल लेकर फरार हो गए।

घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा बदमाशों की तलाश में जुट गई है। फिलहाल लूटे गए माल की कीमत और अन्य विवरण की जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच कर जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

पीड़ित दीप चंद्र गुप्ता 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *