पुरवा कोतवाली क्षेत्र के गोकुलपुर गांव के सामने हुआ हादसा मृतकों की पहचान में जुटी पुलिस उन्नाव के पुरवा कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गोकुलपुर गांव के सामने तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। Post navigation उन्नाव: आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर बदमाशों ने लूटा माल उन्नाव: टीकादास बाबा मंदिर के पीछे पेड़ से लटका मिला युवक का शव