माखी थाना क्षेत्र में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी माखी थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध टीकादास बाबा मंदिर के पीछे पेड़ों के बीच एक युवक का शव फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान टंडन नगर निवासी युवक के रूप में हुई है। सुबह स्थानीय लोगों ने पेड़ से शव लटका देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है तथा सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। Post navigation उन्नाव: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से दो की मौत पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर उन्नाव पुलिस अलर्ट, एएसपी ने दिए सख्त निर्देश