8, 9 और 10 जून को आयोजित होगी लिखित परीक्षा

सुरक्षा व्यवस्था और परीक्षा की निष्पक्षता सुनिश्चित करने पर जोर

उन्नाव में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित होने वाली पुलिस आरक्षी भर्ती (एनरोलमेंट-2025) लिखित परीक्षा की तैयारियों को लेकर सोमवार को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता अखिलेश सिंह ने की। बैठक में जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों पर नियुक्त केंद्र प्रभारी पुलिस अधिकारी एवं कंट्रोल रूम प्रभारी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान एएसपी ने 8, 9 एवं 10 जून 2026 को होने वाली परीक्षा के सफल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा, अभ्यर्थियों के प्रवेश एवं निकास प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, संचार प्रणाली तथा परीक्षा केंद्रों की सतत निगरानी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए तथा शासन एवं भर्ती बोर्ड द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए, जिससे परीक्षा को पारदर्शी एवं सकुशल संपन्न कराया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *