उन्नाव- थाना फतेहपुर चौरासी पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, 27 फरवरी 2026 को थाना फतेहपुर चौरासी में मु0अ0सं0-45/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 87 और 137(2) में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान मामले में बीएनएस की धारा 64(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 की बढ़ोतरी की गई। इसी क्रम में मंगलवार को थाना फतेहपुर चौरासी पुलिस ने मुकदमे से संबंधित वांछित आरोपी पंकज निषाद (22 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय सुखदेव निषाद, निवासी ग्राम सुबंशी खेड़ा, थाना महाराजपुर, जनपद कानपुर नगर को काली मिट्टी चौराहा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। Post navigation पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर उन्नाव पुलिस अलर्ट, एएसपी ने दिए सख्त निर्देश उन्नाव में 5 अपराधी जिला बदर, डीएम ने जारी किए आदेश