उन्नाव। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 25.10. 2026 को प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान श्री घनश्याम मीणा जिलाधिकारी उन्नाव, श्री जय प्रकाश सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव द्वारा परीक्षा केंद्र डी.वी.डी.टी इण्टर कॉलिज, डीएसएन कॉलिज व दिल्ली पब्लिक स्कूल कोतवाली सदर पर लगी पुलिस ड्यूटी एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया एवं ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क एवं मुस्तैद रहते हुए परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। Post navigation उन्नाव: शिव पुराण महाकथा की तैयारियों का एएसपी दक्षिणी ने लिया जायजा