उन्नाव। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा 12 घंटे में अभियुक्त के कब्जे से एक अदद चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर गिरफ्तार किया गया। दिनांक 23.10.2026 को वादी रवि सविता पुत्र रामकुमार सविता निवासी 871 शिवनगर थाना दही जनपद उन्नाव की तहरीरी के आधार पर थाना कोतवाली सदर पर मु0अ0सं0 661/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात चोर पंजीकृत किया गया था। दिनांक 24.10.2026 को प्र0नि0 चन्द्रकान्त मिश्र, उ0नि0 सुभाष चन्द्र मय हमराह फोर्स द्वारा उपरोक्त अभियोग से संबन्धित अभियुक्त नैमिष सिंह उर्फ सूर्यांश पुत्र मनोज सिंह मूल निवासी ग्राम कुल्हा अटौरा थाना आसीवन जनपद उन्नाव वर्तमान निवासी मोहल्ला कल्याणी देवी कब्रिस्तान वाली गली थाना कोतवाली सदर उन्नाव उम्र करीब 19 वर्ष को शारदा नगर पुल से एक अदद चोरी की मो0सा0 नं0 UP35 BF 9532 पल्सर बरामद कर गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर मकुदमा उपरोक्त मे धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई तथा गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। Post navigation वाल्मीकि जयंती पर कल रहेगा अवकाश, सोमवार को छुट्टी घोषित उन्नाव: शिव पुराण महाकथा की तैयारियों का एएसपी दक्षिणी ने लिया जायजा