उन्नाव। आज दिनांक 25.10.2026 को श्री शैलेन्द्र लाल अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी द्वारा थाना बीघापुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम सभा गौरी में दिनांक 30.10.2026 से 05.11.2026 तक आयोजित होने वाली भव्य शिव पुराण महाकथा के आयोजन स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आयोजन स्थल की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, बैरिकेडिंग, अग्निशमन एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *