उन्नाव- बीघापुर थाना क्षेत्र के लाल कुआं स्थित आरव फौजी ढाबा में दो ट्रक चालकों के बीच हुए विवाद में एक चालक की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लाल कुआं स्थित ढाबे पर किसी बात को लेकर दो ड्राइवरों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर एक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मृतक चालक छत्तीसगढ़ का निवासी बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस द्वारा उसकी पहचान और अन्य आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा घटना में शामिल दूसरे चालक की तलाश की जा रही है। फिलहाल पुलिस साक्ष्य संकलित कर मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है। Post navigation हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त ईंट बरामद हसनगंज सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं शिकायतें, अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी