उन्नाव- जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली सदर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, कानपुर नगर जनपद के थाना नर्वला क्षेत्र स्थित ग्राम सेढवा निवासी नवीन कुमार पुत्र गंगानारायण ने 16 जुलाई 2026 को कोतवाली सदर में तहरीर देकर अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की सूचना दी थी। शिकायत के आधार पर थाना कोतवाली सदर में मुकदमा संख्या 439/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था।

मामले की जांच एवं अपराधियों की तलाश के क्रम में कोतवाली सदर पुलिस ने 18 जुलाई 2026 की रात गश्त एवं वाहन चेकिंग के दौरान सिंधुपुर से कांशीराम कॉलोनी जाने वाले मार्ग पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। पूछताछ एवं जांच में उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शिवा सिंह पुत्र स्वर्गीय सूघर सिंह, निवासी बारादेव, थाना औरास, जनपद उन्नाव, उम्र लगभग 30 वर्ष के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *