उन्नाव- जनपद में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को कोतवाली सदर पुलिस द्वारा गांधी नगर चौराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती विनी सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर के नेतृत्व में पुलिस बल ने गांधी नगर चौराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन जांच की। अभियान के दौरान आने-जाने वाले दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की जांच कर आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया। वहीं संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।

क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधों की रोकथाम के लिए समय-समय पर इस प्रकार के चेकिंग अभियान चलाए जाते रहेंगे।

अभियान के दौरान कोतवाली सदर पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *