उन्नाव। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना असोहा पुलिस ने तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की एक महिंद्रा पिकअप वाहन बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में 29 जुलाई 2026 को उपनिरीक्षक सुशील कुमार सिंह एवं उपनिरीक्षक मोहम्मद मूनिस ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए थाना असोहा में दर्ज मुकदमा संख्या 208/2026, धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुधीर पुत्र मुनेश्वर (30 वर्ष) निवासी ग्राम पैंथर, थाना असोहा, शंकर पुत्र बउवा (27 वर्ष) निवासी ग्राम पैंथर, थाना असोहा तथा अवधेश पुत्र श्रीकृष्ण कुमार (23 वर्ष) निवासी ग्राम गोकुलपुर, थाना असोहा के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों को देवरा बाबा पुल के पास से गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी की महिंद्रा पिकअप वाहन संख्या UP32 UN 9150 बरामद की गई।

बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों के आपराधिक इतिहास एवं अन्य संभावित वारदातों के संबंध में भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *