उन्नाव। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन में थाना गंगाघाट पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की को बेहला-फुसला कर ले जाने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

दिनांक 31.07.2026 को थाना गंगाघाट पर मु0अ0सं0 419/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस पंजीकृत किया गया था । आज दिनांक 04.08.2026 को थाना गंगाघाट पुलिस द्वारा उपरोक्त मुकदमे के वांछित अभियुक्त दीपक पुत्र शिवलाल निवासी ढकिया थाना महोली जनपद सीतापुर उम्र 19 वर्ष को पोनी तिराहे से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *