आईजीआरएस रैंकिंग में जनपद उन्नाव का प्रदेश में उत्कृष्ट प्रदर्शन, जनपद को प्रदेश में मिली चौथी रैंक जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना जी की फरियादियों की शिकायतों के गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के प्रति रुचि और गंभीरता के साथ प्रतिदिन ऑनलाइन समीक्षा के चलते जनपद को मिली प्रदेश में चौथी रैंक जिलाधिकारी अपनी अद्वतीय पहल के तहत प्रतिदिन अधिकारियों के साथ ऑनलाइन जुड़कर गंभीर ता के साथ करते हैं समीक्षा जिलाधिकारी फ़रियादियों की शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के प्रति लापरवाह अधिकारियों पर करते हैं कड़ी कार्यवाही जिलाधिकारी ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त कर आईजीआरएस से संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं जिलाधिकारी बोले शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप जनसामान्य की शिकायतों का प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना के कुशल निर्देशन और पूरी पारदर्शिता के साथ प्रतिदिन अधिकारियों से ऑनलाइन जुड़कर गंभीर ता के साथ समीक्षा किये जाने और लापरवाह अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही किये जाने के दृष्टिगत जनशिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) की रैंकिंग में प्रदेश में जनपद उन्नाव चौथा स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। जिलाधिकारी की गंभीरता और जनशिकायतों के त्वरित, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के फलस्वरूप जनपद को यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। पूर्व में फरियादियों की शिकायतों के निस्तारण का असन्तुष्टि का लेबल ज्यादा था। जिलाधिकारी द्वारा ऑनलाइन अधिकारियों के साथ जुड़कर समीक्षा किये जाने के पश्चात संतुष्टि लेबल 75% से ऊपर बढ़कर आया है। शिकायत के निस्तारण के पश्चात शिकायतकर्ता द्वारा की गई कार्रवाई से अवगत भी कराया जाता है । जिलाधिकारी ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आईजीआरएस से संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप जनसामान्य की शिकायतों का प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समयसीमा में निस्तारण करते हुए शिकायतकर्ता की संतुष्टि का विशेष ध्यान रखा जाए। किसी भी स्तर पर शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरती जाए तथा लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद की इस उपलब्धि को आगे भी बनाए रखने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और जनशिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता में निरंतर सुधार सुनिश्चित करें। Post navigation उन्नाव में कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, एसएसपी ने परखी व्यवस्थाएं