उन्नाव। श्रावण मास, कांवड़ यात्रा को दृष्टिगत रखते हुए आज दिनांक 01.08.2026 को श्री जय प्रकाश सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव एवं श्री अखिलेश सिंह अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी द्वारा थाना गंगाघाट क्षेत्रांतर्गत आनंद घाट व बालू घाट का निरीक्षण किया गया तथा कांवड़ यात्रा के संबन्ध में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के संबन्ध में संबन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इस दौरान चौकी बालू घाट का निरीक्षण भी किया गया। तत्पश्चात अधिकारीगण द्वारा थाना गंगाघाट परिसर मे जारी निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया एवं प्र0नि0 गंगाघाट को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। Post navigation सिगरेट से भरा बैग चोरी करने वाले दो शातिर चोर दबोचे गए