उन्नाव। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली सदर पुलिस ने चोरी के माल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई सिगरेट बरामद कर ली है।

पुलिस के अनुसार, खजूरियाबाग निवासी प्रवेश तिवारी ने थाना कोतवाली सदर में शिकायत दर्ज कराई थी कि 17 जुलाई 2026 को वह हुसैन नगर चौराहे पर सिगरेट बेचने गया था। इसी दौरान दो अज्ञात व्यक्ति उसका सिगरेट से भरा बैग चोरी कर ले गए थे। शिकायत के आधार पर थाना कोतवाली सदर में मुकदमा संख्या 476/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

मामले की जांच के दौरान 31 जुलाई 2026 को प्रभारी निरीक्षक चन्द्रकांत मिश्र और उपनिरीक्षक अनिल कुमार साहू ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को पीडी नगर कट बाईपास से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जावेद पुत्र वसीम (22 वर्ष), निवासी जाजमऊ, थाना गंगाघाट, उन्नाव तथा बाबू पुत्र रफीक शाह (41 वर्ष), निवासी सनगवा केडीए रामादेवी, थाना चकेरी, कानपुर नगर के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मुकदमे से संबंधित चोरी की गई सिगरेट बरामद की। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *