सम्पूर्ण समाधान दिवस में,तहसील पुरवा में जिलाधिकारी ने सुनीं फरियादियों की शिकायतें जिलाधिकारी ने फरियादियों की शिकायतें सुन, अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के प्रति चेताया,बोले लापरवाही पर होगी कठोर कार्यवाही पैमाइश अवैध कब्जे भूमि विवाद के प्रकरणों पर उपजिलाधिकारी, पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों की संयुक्त रूप से जांच टीम बनाकर गुणवत्ता युक्त कार्यवाही करें-जिलाधिकारी आज तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जनपद की तहसील पुरवा में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जयप्रकाश सिंह जी की उपस्थिति में फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। इस अवसर जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों राजस्व, पुलिस, विद्युत, विकास, समाज कल्याण, स्वास्थ्य विद्दुत तथा अन्य विभागों की शिकायतें सुन संबंधित अधिकारी को मौके पर बुलाकर गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध निस्तारण किए जाने के के निर्देश दिए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राप्त सभी शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान हो। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूमि विवाद पैमाइश अवैध कब्जा एवं अन्य संवेदनशील मामलों के निस्तारण के लिए उपजिलाधिकारी पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों की संयुक्त रूप से टीम बनाकर प्रकरणों की मौके पर जाकर जांच करें तथा नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायत जिस श्रेणी की है उसी श्रेणी में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और प्रत्येक प्रकरण का संतोषजनक समाधान किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि आवश्यक है जो असंतुष्टि का लेवल है उसको सभी अधिकारी गंभीरता के साथ ध्यान देकर सुधार करें। शिकायतकर्ता से फीडबैक अवश्य लिया जाए । इस अवसर राजस्व 140, विकास 49 पुलिस समाज कल्याण पूर्ति व अन्य विभागों सहित कुल 250 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें 32 शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया । शेष शिकायतों का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किए जाने के निर्देश जिला अधिकारी ने संबंधित अधिकारी को दिए। तहसील समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं नीतियों कार्यक्रमों विषयक लगाए गए स्टालों का भी अवलोकन कर सम्बन्धित विभागीय अधिकारी से जानकारी ली। संपूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी पुरवा क्षेत्रधिकारी पुरवा परियोजना निदेशक श्री तेजवंत सिंह मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। Post navigation दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, अजगैन पुलिस ने रेलवे क्रॉसिंग के पास से दबोचा सिगरेट से भरा बैग चोरी करने वाले दो शातिर चोर दबोचे गए