उन्नाव। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अजगैन पुलिस ने दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस के अनुसार, 14 जुलाई 2026 को पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना अजगैन में मुकदमा संख्या 306/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना और आरोपी की तलाश के दौरान 31 जुलाई 2026 को निरीक्षक जय प्रकाश यादव ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी संतोष पुत्र बाबूलाल (40 वर्ष) निवासी मोहल्ला सूरज पल्ली, थाना सरोजनी नगर, जनपद लखनऊ को कुशुम्भी रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है। Post navigation स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर डीएम का बड़ा एक्शन, दो कर्मियों को बर्खास्त करने के निर्देश