जिलाधिकारी ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार एवं कार्यक्रमो के प्रभावी क्रियान्वयन पर चेताया जिलाधिकारी ने स्वास्थय कार्यक्रमों में लापरवाही के चलते सीएचओ, व आशा कर्मी को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने के दिया निर्देश जिलाधिकारी ने नवाबगंज व हसनगंज एम ओआईसी के स्वास्थ्य विभाग के सभी इंडिकेटरों पर खराब प्रगति के चलते नाराजगी व्यक्त कर कड़ी कार्रवाई की दी चेतावनी आशा संगिनी पर नजर रखी जाए किसी भी प्राइवेट में डिलीवरी ना हो मुख्य चिकित्सा अधिकारी इसकी गहन चेकिंग करें लापरवाही क्षम्य नहीं-जिलाधिकारी जिलाधिकारी बोले सरकारी चिकित्सालयों में शतप्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित हो आज जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना जी की अध्यक्षता में जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से की जाने वाली जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुई। वैठक में जिलाधिकारी ने मातृ एवं शिशु रोग स्वास्थ सेवाओं, टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, परिवार नियोजन संचारी रोग नियंत्रण, जननी सुरक्षा योजना आयुष्मान गोल्डन कार्ड आशा संगिनी भुगतान सहित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा। बैठक में संज्ञान में आने पर की शिवांगी सिंह सीएचओ उप केंद्र धूरकेत ब्लाक बिछिया व शैल सिंह आशा उपेंकेंद डीह ब्लाक बिछिया के द्वारा अपने कार्यों का ठीक ढंग से निर्वहन नहीं किया जा रहा है और पिछले कई महीनो से बिना कोई सूचना के अनुपस्थित हैं कई बार चेतावनी दिये जाने के बावजूद भी उपस्थित नहीं हो रही हैं पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल प्रभाव से दोनों कर्मचारियों को बर्खास्त करने के निर्देश दिया है। इसी प्रकार जिलाधिकारी ने नवाबगंज व हसनगंज एम ओआईसी के स्वास्थ्य विभाग के सभी इंडिकेटरों पर खराब प्रगति के चलते कड़ी नाराजगी व्यक्त कर कड़ी कार्रवाई किए जाने की हिदायद दी। जिला अधिकारी ने कहा कि छूटे हुए पात्र व्यक्तियों के अभियान चलाकर गोल्डन कार्ड बनाया जाए। कोई भी पात्र व्यक्ति इस योजना से वंचित नहीं रहना चाहिए । जिलाधिकारी ने कहा आशा और संगिनी का वेतन समय से मिल जाए हर हाल में भुगतान 10 तारीख तक अवश्य हो जाए। कहा की एंबुलेंस का रिस्पांस टाइम ठीक हो या विशेष ध्यान रखा जाए । जिला अधिकारी ने सभी एमओसी को निर्देशित करते हुए कहा कि आशा संगिनी पर नजर रखी जाए किसी भी प्राइवेट में डिलीवरी ना हो मुख्य चिकित्सा अधिकारी इसकी गहन चेकिंग करें यह गंभीर प्रकरण है । कहा सभी डिलीवरी सरकारी चिकित्सालय में होनी चाहिए यह सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित करते हुए कहा कि जननी सुरक्षा योजना से संबंधित कोई भी भुगतान लंबित न रहे प्राथमिकता के आधार पर भुगतान कर दिया जाए इसके तहत सीएम डैशबोर्ड पर रैंक खराब हुई तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि संचारी रोग अभियान के तहत खांसी जुकाम मलेरिया हैजा टाइफाइड का घर घर जाकर सत्यापन करें और प्राथमिकता के साथ उपचार दिलाएं। जिलाधिकारी ने कहा टीडी डीपीटी टीकारण के छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण प्राथमिकता के साथ हो जाए कोई भी बच्चा वंचित न रहे यह ध्यान रखा जाए। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद के सभी राजकीय चिकित्सालयों एवं स्वास्थ्य केन्द्रों पर मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि पात्र लाभार्थियों को शासन द्वारा संचालित स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाए। कहा की जो कर्मचारी अधिकारी लापरवाह हैं सही ढंग से कार्य नहीं कर रहे हैं उनको चिन्हित कर कार्यवाही कराया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री कृतिराज परियोजना निदेशक तेजवंत सिंह जिला विकास अधिकारी देव चतुर्वेदी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जे आर सिंह मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सहित स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। Post navigation उन्नाव में अवैध मांझे के खिलाफ पुलिस का अभियान, दुकानदारों को दी चेतावनी दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, अजगैन पुलिस ने रेलवे क्रॉसिंग के पास से दबोचा