उन्नाव। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन में थाना अचलगंज पुलिस द्वारा दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। दिनांक 28.07.2026 को थाना अचलगंज पर मु0अ0सं0 242/2026 धारा 137(2), 87 बीएनएस पंजीकृत किया गया था । जिसमें दौराने विवेचना बयान पीड़िता अन्तर्गत धारा 180 व 183 बीएनएसएस के अवलोकन व अन्य साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 64(1) बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी । आज दिनांक 05.08.2026 को थाना अचलगंज पुलिस द्वारा उपरोक्त मुकदमें के वांछित अभियुक्त करन चौहान पुत्र सुरजन सिंह निवासी ग्राम बदरका हरवंश थाना अचलगंज जनपद उन्नाव उम्र 22 वर्ष को बदरका बाजार से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। Post navigation UPPCL का विशेष अभियान: बिल संशोधन, नया कनेक्शन और मीटर शिकायतों का होगा त्वरित निस्तारण