जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना ने बाढ़ के संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाएं

जिलाधिकारी ने काली मिट्टी शिवराज पुर मार्ग दबौली बाढ़ क्षेत्रों का भ्रमण कर राहत एवं बचाव कार्यों की सम्बन्धित से ली जानकारी

जिलाधिकारी बोले मुख्य चिकित्सा अधिकारी मेडिकल टीमों का करें गठन, चिकित्सा केंद्रों पर एंटी वेनम पर्याप्त रहे

जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी बांगरमऊ और सफीपुर को बाढ़ से सम्बंधित सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के दिया निर्देश

जिलाधिकारी ने नागरिकों से की अपील, बाढ़ से निपटने के लिए किये गए हैं पुख्ता इन्तजाम, कोई भी नागरिक असुरक्षित महसूस न करें, दिक्कत आने पर तत्काल प्रशासन के संज्ञान में लाएं

आज जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना जी द्वारा फतेहपुर चौरासी विकास खण्ड के गंगा बाढ़ क्षेत्र काली मिट्टी शिवराज दबौली बाढ़ क्षेत्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाएं देखी और संबंधित बिंदुओं व आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी उपजिलाधिकारी सदर से प्राप्त की ।

जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सफी पुर व बांगरमऊ को निर्देशित करते हुए कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के नागरिकों के ठहरने के लिए उपयुक्त शरणालय स्थल का चयन कर लिया जाए। बाढ़ से संबंधित तैयारी पहले से होनी चाहिए । कहा पशुओं को भूसा चारा की व्यवस्था भी की जानी है ऐसी व्यवस्था किया जाए। कहा मुख्य चिकित्सा अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि मेडिकल टीम गठित कर दिया जाए जो की सक्रिय रूप से कार्य करें टीमों के पास एंटी वेनम पर्याप्त हो डायरिया बुखार खांसी जुकाम सहित अन्य महत्वपूर्ण दवाएं उपलब्ध होनी चाहिए । जिला अधिकारी ने कहा कि बाढ़ के संबंध में किसी भी नागरिक को असुविधा न हो ऐसी व्यवस्था किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ क्षेत्र के अंतर्गत प्रभावित फसल का सर्वे उपजिलाधिकारी करा लें। कहा कि सतत निगरानी रखा जाए जलस्तर बढ़ने की जानकारी लेते रहें। कहा कि प्रभावित ग्रामों के नागरिकों को शरणालय स्थल पर व्यवस्था पहले से कर लिया जाए। पशुओं के लिए पर्याप्त भूसा का इन्तजाम हो किसी भी नागरिक असुविधा का सामना न करना पड़े यह सुनिश्चित करा लिया जाए। कहा सभी अधिकारी पूरे अलर्ट मोड़ पर कार्य करें कोई भी लापरवाही न हो यह विशेष ध्यान रखा जाए।

जिलाधिकारी ने सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने बाढ़ के सम्बंध में नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि बाढ़ से निपटने के लिए पुख्ता इन्तजाम किये गए हैं कोई भी नागरिक असुरक्षित महसूस न करें कोई भी दिक्कत है तो तत्काल प्रशासन के संज्ञान में लाएं।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री सुशील कुमार गोंड़ अपर पुलिस अधीक्षक श्री शैलेन्द्र लाल उपजिला अधिकारी बांगरमऊ श्री बृजमोहन शुक्ला सफी पुर फाल्गुनी सिंह सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *