उन्नाव – खाद्य सुरक्षा विभाग ने आटा मिलों पर बड़ी छापेमारी की। डीएम के निर्देश पर 4 व 5 अगस्त को तीन फ्लोर मिलों का निरीक्षण कर सात नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। एक मिल से 355 किलो आटा सीज किया गया। कई स्थानों पर स्वच्छता, हाइजीन और निर्माण प्रक्रिया में खामियां मिलने पर नोटिस जारी किए गए। जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई होगी। Post navigation बाढ़ को लेकर उन्नाव प्रशासन सतर्क, डीएम घनश्याम मीना ने किया संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण