उन्नाव। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन में थाना फतेहपुर चौरासी पुलिस द्वारा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा फतेहपुर चौरासी के रूपये का गबन करने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

आज दिनांक 07.08.2026 को उ0नि0 श्री प्रवीण कुमार मय हमराह पुलिस बल द्वारा थाना फतेहपुर चौरासी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 193/26 धारा 316(5) बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त / बैंक कर्मचारी अमित सिंह पुत्र लालता प्रसाद उम्र करीब 35 वर्ष निवासी G1092, आवास विकास 1 थाना कल्यानपुर जनपद कानपुर नगर को काली मिट्टी चौराहे के आगे यात्री सेड के पास से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *