उन्नाव। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना असोहा पुलिस द्वारा दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। दिनांक 25.07.2026 को थाना असोहा पर मु0अ0सं0 204/26 धारा 87/137(2)/64(1) BNS पंजीकृत किया गया था । आज दिनांक 07.08.206 को थाना असोहा पुलिस द्वारा उपरोक्त मुकदमे के वांछित अभियुक्त हिमांशु पुत्र राजू उर्फ रामस्वरुप निवासी ग्राम समाधा थाना असोहा जनपद उन्नाव उम्र लगभग 20 वर्ष को ग्राम चन्दनखेड़ा चौराहा के निकट से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। Post navigation उन्नाव: ग्रामीण बैंक में गबन करने वाला बैंक कर्मचारी गिरफ्तार उन्नाव: दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुरवा पुलिस ने न्यायालय में किया पेश