आज दिनांक 08.08.2026 को कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत श्री जय प्रकाश सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव एवं श्री घनश्याम मीणा जिला अधिकारी उन्नाव द्वारा थाना गंगाघाट क्षेत्रांतर्गत जाजमऊ गंगा पुल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यातायात व्यवस्था, वाहनों के रूट डायवर्जन, बैरिकेडिंग, सुरक्षा प्रबंध एवं श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को यातायात संचालन, सुरक्षा व्यवस्था, समन्वय एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान आमजन एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस दौरान अपर जिलाधिकारी उन्नाव व क्षेत्राधिकारी यातायात उपस्थित रहे। Post navigation उन्नाव में छेड़खानी के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, गंगाघाट पुलिस ने दबोचा गंगाघाट कोतवाली में भावुक हुआ माहौल, सेवानिवृत्त होमगार्ड को दी विदाई