होमगार्ड कृष्ण पाल सिंह की भावुक विदाई, फूलमाला पहनाकर दी गई बधाई गंगाघाट कोतवाली परिसर में शनिवार को होमगार्ड कृष्ण पाल सिंह की सेवा निवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। लंबे समय तक ड्यूटी निभाने के बाद रिटायर हुए कृष्ण पाल सिंह को कोतवाली स्टाफ ने फूलमाला और शॉल पहनाकर सम्मानित किया। साथी पुलिसकर्मियों ने उनके योगदान की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विदाई के दौरान कोतवाली परिसर में सभी जवान एक साथ मौजूद रहे और ग्रुप फोटो खिंचवाई गई। स्टाफ ने कहा कृष्ण पाल सिंह की ईमानदारी और ड्यूटी के प्रति निष्ठा आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेगी। Post navigation कांवड़ियों की सुरक्षा और सुगम यातायात पर जोर, उन्नाव डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण