उन्नाव, बांगरमऊ- क्षेत्र के मितानपुर गांव में शुक्रवार को एचटी लाइन ठीक करते समय अचानक आपूर्ति चालू हो जाने से युवक करंट की चपेट में आ गया। पोल पर लगे वी-क्रास से चिपकने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बगिया निवासी रामकुमार के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *