आज दिनांक 18.08.2026 को श्री जय प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव द्वारा श्री अखिलेश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी, श्रीमती विनी सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर एवं श्री अजय कुमार सिहं, क्षेत्राधिकारी यातायात की उपस्थिति में पुलिस कार्यालय उन्नाव में नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ राष्ट्रीय शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नशे के दुष्प्रभावों के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने, नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहने तथा युवाओं को नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए गंभीर चुनौती है। नशे के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई के साथ-साथ जनजागरूकता एवं सामूहिक सहभागिता भी अत्यंत आवश्यक है। सभी अधिकारी/कर्मचारी आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। Post navigation उन्नाव में दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार, सफीपुर पुलिस ने कोर्ट में किया पेश उन्नाव में ऐतिहासिक दंगल संपन्न, महिला पहलवानों ने बटोरी तालियां