उन्नाव। आज दिनांक 26.08.2026 को बारावफात के अवसर पर श्री घनश्याम मीणा, जिलाधिकारी उन्नाव, श्री जय प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव एवं श्री सुशील कुमार, अपर जिलाधिकारी उन्नाव द्वारा संयुक्त रूप से थाना कोतवाली सदर क्षेत्रांतर्गत निकल रहे बारावफात जुलूस के रूट एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान जुलूस की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था एवं आमजन की सुविधा के दृष्टिगत मौके पर तैनात पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों/कर्मचारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई तथा जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने, यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्नाव पुलिस द्वारा बारावफात पर्व के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं संवेदनशील स्थलों पर सतर्क निगरानी रखते हुए जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराया जा रहा है। Post navigation उन्नाव: बारावफात पर्व को लेकर एसएसपी ने बांगरमऊ थाने का किया निरीक्षण उन्नाव में शानो-शौकत के साथ निकाला गया बारावफात का जुलूस