उन्नाव। दही थाना क्षेत्र के मुर्तजानगर गांव निवासी 21 वर्षीय राम खिलावन की शारदा नहर में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि गांव में मातम पसरा है।

बताया जा रहा है कि युवक नशे की हालत में शारदा नहर में चला गया था। इस दौरान वह दो बार नहर में डूबा, जिसे ग्रामीणों ने किसी तरह बाहर निकालकर बचाया। इसके बाद युवक दोबारा नहर में चला गया और बीच धारा में डूब गया।

घटना करीब दोपहर एक बजे की बताई जा रही है। काफी देर तक युवक का पता नहीं चलने पर ग्रामीणों ने नहर के आसपास उसकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान नहर किनारे झाड़ियों में युवक का शव मिला।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *