उन्नाव। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के बदुआ खेड़ा गांव में एक निर्माणाधीन मकान से 10 वर्षीय बच्चे का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान गांव निवासी प्रेमलाल के पुत्र शिवा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शिवा रविवार शाम करीब चार बजे से लापता था। परिजनों ने उसकी तलाश करने के साथ स्थानीय पुलिस चौकी में भी सूचना दी थी। करीब 24 घंटे बाद सोमवार को निर्माणाधीन मकान से बच्चे का शव बरामद हुआ। सूचना मिलने पर गंगाघाट कोतवाली प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद बच्चे के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस बच्चे की मौत के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है। Post navigation शारदा नहर में डूबने से 21 वर्षीय युवक की मौत, गांव में मचा हड़कंप उन्नाव में नाबालिग को सकुशल बरामद कर दो आरोपी गिरफ्तार