उन्नाव। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन में एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। आज दिनांक 29.08.2026 को प्रा0नि0 थाना कोतवाली सदर मय हमराह टीम द्वारा थाना कोतवाली सदर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 534/26 धारा 87/137(2) बीएनएस से सम्बन्धित अपह्ता को सकुशल बरामद किया गया है तथा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्तगण 01. कामरान पुत्र वकील निवासी चरही पडियन चोला थाना कोत0 सदर उन्नाव उम्र 20 वर्ष 02.सैफी पुत्र निसार निवासी चरही पडियन टोला थाना कोत0 सदर उन्नाव उम्र 20 वर्ष को नवीन मंडी पुल के नीचे से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। Post navigation उन्नाव में लापता बच्चे का निर्माणाधीन मकान में मिला शव