उन्नाव। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर अजगैन थाना क्षेत्र में रविवार को तेज रफ्तार रोडवेज बस डंपर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि बस चालक की मौत हो गई, जबकि 18 यात्री घायल हो गए। बताया जा रहा है कि रोडवेज बस में कुल 49 यात्री सवार थे। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) नवाबगंज पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। Post navigation एसएसपी ने थाना कार्यालय समेत विभिन्न व्यवस्थाओं का लिया जायजा उन्नाव: शिक्षा जगत में योगदान को याद कर पंडित त्रिपाठी को किया गया नमन