उन्नाव। आज श्रद्धेय पंडित राम शंकर त्रिपाठी जी की 99वीं जयंती के पावन अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिविल लाइन के विद्यालय परिसर में स्वर्गीय राम शंकर त्रिपाठी जी की प्रतिमा का अनावरण

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय उच्च न्यायालय, प्रयागराज के न्यायमूर्ति श्री तरुण सक्सेना जी, कार्यक्रम अध्यक्ष श्री ओम शंकर त्रिपाठी जी एवं शिक्षक विधायक व संसदीय अध्ययन समिति के सभापति श्री राजबहादुर चंदेल जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

विधालय का नाम भी पंडित राम शंकर त्रिपाठी सरस्वती विद्या मंदिर कर दिया गया।

श्रद्धेय पंडित राम शंकर त्रिपाठी जी ने शिक्षा एवं संस्कारों के क्षेत्र में अपना अमूल्य योगदान देकर समाज को एक नई दिशा प्रदान की उनकी स्मृतियाँ एवं उनके द्वारा स्थापित आदर्श सदैव हम सभी का मार्गदर्शन करते रहेंगे।

ऐसे महान शिक्षाविद एवं समाजसेवी को उनकी 99वीं जयंती पर शत्-शत् नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।

इस अवसर पर विद्यालय के कोषा अध्यक्ष आशादिन तिवारी जी, सह प्रबन्धक हरिहर दीक्षित जी, मुन्ना मिश्रा जी सहित सभी वरिष्ठ सम्मानित लोगों की उपस्थिति रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *